CIRCULAR : रायपुर राजभवन में भर्ती सर्कुलर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ (उ०प्र०) के कुलपति के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित करने के संबंध में सूचना
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ ( उ०प्र०), जो कि किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश अधिनियम, 2002 के अन्तर्गत स्थापित है, के कुलपति की नियुक्ति उक्त अधिनियम की धारा-- 16 (1) के अधीन गठित समिति द्वारा अनुसंशित पैनल में से कुलाधिपति के द्वारा की जानी प्रस्तावित है।
कुलपति अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 03 वर्ष की अवधि के लिए अथवा 88 वर्ष की आयु प्राप्त होने तक जो भी पहले हो, पद धारण करेगा। केवल ऐसे व्यक्ति कुलपति के पद पर नियुक्ति के लिये पात्र होगें जिन्होनें 65 वर्ष की आयु प्राप्त न कर ली हो।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ (उ०प्र०) एक प्राचीन विश्वविद्यालय स्थापित है।
उपर्युक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्ति सम्बन्धी प्रक्रिया वर्तमान में विचाराधीन है। इस सम्बन्ध में विज्ञापन संख्या ई-2468 / 2023, दिनांक अप्रैल 25, 2023 (प्रति संलग्न) को प्रकाशित कराया जा रहा है। मा० राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा उपर्युक्त विज्ञापन को समस्त प्रदेशों के विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर भी प्रकाशित कराने सम्बंन्धी निर्देश दिये गये है।
अतः इस सम्बन्ध में मुझे आपसे यह कहने का निदेश हुआ है कि कृपया अपने प्रदेशों से सम्बन्धित विश्वविद्यालयों की वेबसाइट पर उपर्युक्त विज्ञापन को प्रकाशित कराने का कष्ट करें।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर
नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 9179791053