सहायक संचालक कृषि (कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग ) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती

 भारतीय नागरिक और भारत शासन द्वारा मान्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक कृषि के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। पदों का विवरण नीचे है:-


विभाग

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी रायपुर (..)

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा

रिक्त पदों की संख्या

कुल 7 पद

रिक्त पदों के नाम

सहायक संचालक कृषि

वेतन मैट्रिक्स

56100 वेतन मैट्रिक्स लेवल-12

अनिवार्यता / योग्यता

मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर उपाधि

आवेदन की अंतिम तिथि

11.06.2023

आवेदन कैसे करें

उपरोक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23/05/2023 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 11/06/2023 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।

नियम एवं शर्ते :-

1. विज्ञापित पद हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

2. परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन करने के पूर्व स्वयं सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा में प्रवेश हेतु सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं। सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ही आवेदन करना चाहिए। परीक्षा के सभी स्तरों पर उनका प्रवेश पूर्णतः अनंतिम होगा चाहे वे निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र जारी किए जाने का अर्थ यह नहीं होगा कि उसकी अभ्यर्थिता आयोग द्वारा अंतिम रूप से स्वीकार कर ली गई है। परीक्षा / साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थी के चिन्हांकन के बाद ही आयोग पात्रता शर्तों की जाँच करता है।

3. उपरोक्त परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट अथवा चेक स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

4. उपरोक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 23/05/2023 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 11/06/2023 रात्रि 11:59 बजे तक www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से किए जा सकेंगे।

5. ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य आवेदन करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 12/06/2023 अपरान्ह 12:00 बजे से 13/06/2023 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। उक्त त्रुटि सुधार निःशुल्क होगा

6. ऑनलाईन आवेदन में सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य निःशुल्क त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि के बाद दिनांक 14/06/2023 को मध्यान्ह 12:00 बजे से 15/06/2023 रात्रि 11:59 बजे तक किया जा सकेगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार हेतु रू. 500/- (रूपये पांच सौ) शुल्क लिया जाएगा। उक्त सशुल्क त्रुटि सुधार का कार्य केवल एक बार ऑनलाइन ही किया जा सकेगा।

 वेबसाईट 

CGPSC

CGPSC

 

विभागीय पीडीएफ लिंक


टेलीग्राम चैनल ग्रूप का लिंक


व्हाट्सअप ग्रुप लिंक


ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर

नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें


  WHATSAPP



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ