RAIGARH ATMANAND SCHOOL VACANCY 2023 | रायगढ़ के आत्मानंद स्कूलों में प्री प्राइमरी शिक्षक एवं अन्य पदों की वेकेंसी

 छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक / 23-08 / 2020 / 20-दो / 1572 नवा रायपुर दिनांक 02.05.2023 के द्वारा प्राप्त अनुमति के उपरांत जिला रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चपले का संचालन 2023-24 में किये जाने हेतु 24 पदों का सृजन किया गया है। उक्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं पूर्व से स्वामी आत्मानंद योजनांतर्गत संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकीय पदों पर संविदा से भर्ती की जानी है जिसके लिये दिनांक 11.05.2023 से 26.05.2023 तक आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। संस्थावार रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है:- संविदा भर्ती हेतु पद :-


विभाग

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रायगढ़ (छ.ग.

रिक्त पदों की संख्या

कुल 25 पद

रिक्त पदों के नाम

व्याख्याता शिक्षक

सहायक शिक्षक

सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला प्री प्राइमरी शिक्षक

आवेदन की अंतिम तिथि

1. आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 11.05.2023 से

2. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26.05.2023 तक

3. पात्र सूची का प्रकाशन तिथि 31.05.2023

4. दावा आपत्ति की तिथि 01.06.2023 से 03.06.2023

5. दावा आपत्ति का निराकरण करते हुए अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन जिन्हें साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जावेगा 06.06.2023

6. साक्षात्कार दिनांक 08.06.2023

7. साक्षात्कार का परिणाम सूची जारी करने की तिथि - 09.06.2023

8. संविदा नियुक्ति आदेश जारी करने की तिथि 12.06.2023 से 14.06.2023 तक

महत्वपूर्ण टीप:-

दिनांक 11.05.2023 से 26.05.2023 कार्यालयीन समय 5:30 सायं तक डाक के माध्यम से ही प्राप्त आवेदनों पर पात्रता एवं अपात्रता का परीक्षण किया जाएगा। अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जावेगा।

डाक से प्राप्त समस्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र की सूची तैयार की जावेगी जिसमें से पात्र अभ्यर्थियों का 10 वी, 12 वीं एवं स्नातक / स्नातकोत्तर के प्रतिशत के अंकों के कुल अंकों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जावेगी । तद्पश्चात दावा आपत्ति हेतु तीन दिवस का समय दिया जावेगा जिसे 2 दिवस के भीतर र्निराकृत कर अंतिम मेरिट सूची (01 पद के विरुद्ध 03 अभ्यर्थी चयनित होंगे) जारी की जावेगी जिन्हें साक्षात्कार में सम्मिलित किया जावेगा

आवेदन कैसे करें

इच्छुक एवं योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़, पिन - 496001 के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं। अभ्यर्थी दिये गये दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने के पश्चात ही आवेदन करें।

विभागीय पीडीएफ लिंक


टेलीग्राम चैनल ग्रूप का लिंक


व्हाट्सअप ग्रुप लिंक


ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर

नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 9179791053

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ