छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा -2022 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु कुल 210 पद विज्ञापित किए गए हैं। राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 हेतु दिनांक 12 फरवरी 2023 को इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा - 2022 के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 हेतु दिए गए सभी पदों का 15 गुणा अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था. परंतु वर्गवार योग्य अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3095 अभ्यर्थी चिन्हांकित हुए।
राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 हेतु चिन्हांकित अभ्यर्थियों को दिनांक 18 से 25 मई 2023 तक ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा ऑनलाईन आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य दिनांक 26 से 27 मई 2023 तक किया जा सकेगा राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 15, 16, 17 एवं 18 जून 2023 को किया जायेगा।
-
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के लिखित परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाईट www.psc.eg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दिए गए हैं।
राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा - 2022
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 28 / 2022 / परीक्षा / दिनांक 26/11/20022 प्रकाशन की तिथि 30/11/2022. शुद्धि पत्र क्रमांक 19 / 2022 / परीक्षा / दिनांक 15/12/2022 एवं शुद्धि पत्र क्रमांक 02 / 2023 / परीक्षा / दिनांक 10/05/2023 द्वारा राज्य सेवा परीक्षा -2022 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 19 सेवाओं हेतु कुल 210 पद विज्ञापित किए गए है। दिनांक 12 फरवरी 2023 को आयोजित लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व वर्गवार / उपवर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर कुल 3095 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु चिन्हांकित किया गया है, जिनके अनुक्रमांक बढ़ते क्रम में है
विभाग
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
रायपुर नॉर्थ ब्लॉक
सेक्टर-19 नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.)
दूरभाष 0771-2331524
फैक्स - 0771-2446556
वेबसाईट www.psc.eg.gov.in
छत्तीसगढ़ में हो चुकी भर्ती परीक्षा जिसका रिजल्ट आया है
राज्यसेवा मुख्य परीक्षा (STATE SERVICE MAINS EXAMINATION)
नियम एवं शर्तें
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के विज्ञापन क्रमांक 09/2021/परीक्षा/ दिनांक 26/11/2021 प्रकाशन की तिथि 01/12/2021 एवं शुद्धि पत्र क्रमांक 11/2021 / परीक्षा / दिनांक 31/12/2021 द्वारा राज्य सेवा परीक्षा- 2021 (छत्तीसगढ़ शासन के अधीनस्थ विभाग) के अंतर्गत विभिन्न 20 सेवाओं हेतु कुल 171 पद विज्ञापित किए गए थे।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 का आयोजन दिनांक 13/02/2022 को किया गया तथा विज्ञापित पदों का 15 गुना अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया जाना था परन्तु वर्गों / उपवर्गों के अंतर्गत अर्ह अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर 2565 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा - 2021 के लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 26, 27. 28 एवं 29 मई 2022 को किया गया। मुख्य परीक्षा के लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 509 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार हेतु चिन्हांकन किया गया।
राज्य सेवा परीक्षा- 2021 का साक्षात्कार दिनांक 20/09/2022 से 30/09 / 2022 तक आयोजित किया गया। साक्षात्कार हेतु चिन्हांकित 509 अभ्यर्थियों में से अनर्ह एवं अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या निरंक रही। इस प्रकार कुल 509 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा - 2021 के लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के आधार पर 509 अभ्यर्थियों की समेकित मेरिट सूची जारी की जा रही है।
राज्य सेवा परीक्षा - 2021 की समेकित मेरिट सूची आयोग के वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी (अपलोड) कर दी गई है।
ऊपर ग्रुप लिंक फुल हो जाने पर
नए लोग ग्रुप में जुड़ने के लिए मैसेज करें 9179791053